
कोवैक्सीन बनाने में बछड़े के खून के इस्तेमाल पर विवाद, अब आई पेटा की आपत्ति
AajTak
पिछले कुछ दिनों से भारत बायोटेक के कोवैक्सीन में गाय के बछड़े के सीरम के इस्तेमाल की चर्चा हो रही है. सरकार ने हाल ही में एक स्पष्टीकरण जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल इन सभी दावों को खारिज कर किया था. अब पशु-अधिकार संगठन पेटा (PETA) ने भी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को एक पत्र लिखकर कोवैक्सीन के प्रोडक्शन से नवजात बछड़े के सीरम को हटाने की मांग की है.
पिछले कुछ दिनों से भारत बायोटेक के कोवैक्सीन में गाय के बछड़े के सीरम (खून) के इस्तेमाल की चर्चा हो रही है. सरकार ने हाल ही में एक स्पष्टीकरण जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल इन सभी दावों को खारिज कर किया था. अब पशु-अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन पेटा (PETA) ने भी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को एक पत्र लिखकर कोवैक्सीन के प्रोडक्शन से नवजात बछड़े के सीरम को हटाने की मांग की है. पेटा ने नवजात बछड़े के सीरम की जगह वैक्सीन बनाने में जानवर रहित केमिकल पदार्थ का इस्तेमाल करने की मांग की है. इससे पहले सरकार ने अपने बयान में कहा था कि कोवैक्सीन में बछड़े की सीरम का इस्तेमाल फाइनल प्रोडक्ट में नहीं बल्कि सिर्फ इसके शुरुआती चरण में होता है. PETA India appeals to India’s drugs controller to use available animal-free media instead of newborn calf serum from slaughterhouses in vaccine production. Read the full letter here: https://t.co/ku2c7YpvyU पेटा ने अपने पत्र में कहा है कि सीरम के लिए बछड़ों को जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी मां से दूर ले जाया जाता है, इससे मां और बछड़े दोनों को चोट पहुंचती है. पत्र में ये भी लिखा गया है कि इसके लिए पहले से ही कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं जिनमें जानवरों का इस्तेमाल नहीं होता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










