
कोरियोग्राफर Ganesh Acharya के खिलाफ पुलिस ने फाइल की चार्जशीट, यौन शोषण-पीछा करने का लगा था आरोप
AajTak
मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर संदीप शिंदे ने बताया कि अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट फाइल किया गया है. उन्होंने कहा, 'गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर धारा 354a, 354c, 354d, 509, 323, 504, 506 और 34 के तहत चार्जशीट दर्ज की गई है.'
बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य मुश्किल में पड़ गए हैं. मुंबई पुलिस ने गणेश के खिलाफ दर्ज केस पर अब चार्जशीट फाइल कर दी है. गणेश आचार्य पर यौन शोषण, पीछा करने, ताक-झांक करने और परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. गणेश आचार्य के खिलाफ यह केस 2020 में उनकी एक साथी डांसर और असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने किया था.
गणेश पर फाइल हुई चार्जशीट
इसी साल एक और डांसर ने गणेश आचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इन आरोपों को गणेश ने खारिज कर दिया था. मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर संदीप शिंदे ने बताया कि अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट को फाइल किया गया है. उन्होंने कहा, 'गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर धारा 354a, 354c, 354d, 509, 323, 504, 506 और 34 के तहत चार्जशीट दर्ज की गई है.'
Bade Achhe Lagte Hain 2: बड़े अच्छे लगते हैं शो में दिखा कंडोम सीन, देखकर चकराए फैंस, हो रही चर्चा
महिला ने लगाए थे ये आरोप
गणेश आचार्य से मामले पर बातचीत नहीं हो पाई है. जनवरी 2020 में गणेश आचार्य पर उनकी एक अस्सिटेंट ने यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था. महिला का कहना था कि गणेश की सेक्सुअल मांगों को पूरा ना करने पर कोरियोग्राफर ने उनका शोषण किया था. महिला ने यह भी कहा था कि गणेश ने उनके साथ जबरदस्ती की और उन्हें पोर्नोग्राफी फिल्म दिखाई थी. इतना ही नहीं महिला का कहना था कि Indian Film and Television Choreographers Association (IFTCA) से उनकी मेम्बरशिप को भी रद्द कर दिया गया था. उस समय गणेश आचार्य Indian Film and Television Choreographers Association (IFTCA) के जनरल सेक्रेटरी थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












