
कैमरा कंपनी Leica ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, कीमत करीब 1,25,800 रुपये, फोटोग्राफी के लिए खास
AajTak
कैमरा और लेंसेस बनाने वाली कंपनी Leica ने स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए अपना पहला स्मार्टफोन Leitz Phone 1 को लॉन्च कर दिया है. Leica का कैमरा कई स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है. लेकिन, अब खुद कंपनी ने अपना पहला फोन लॉन्च किया है.
कैमरा और लेंसेस बनाने वाली कंपनी Leica ने स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए अपना पहला स्मार्टफोन Leitz Phone 1 को लॉन्च कर दिया है. Leica का कैमरा कई स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है. लेकिन, अब खुद कंपनी ने अपना पहला फोन लॉन्च किया है. इस फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा ही है. Leitz Phone 1 में 19mm फोकल लेंथ के साथ 2 मेगापिक्सल 1-इंच सेंसर दिया गया है. साथ ही इस फोन के रियर में एडिशनल प्रोटेक्शन के लिए सर्कुलर कैमरा सेटअप में मैग्नेटिक लेंस कैप भी दिया गया है. Leitz Phone 1 नाम वाले Leica के पहले स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत JPY 187,920 (लगभग 1,25,800 रुपये) रखी गई है. इस फोन सिंगल Leica Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसकी बिक्री जापान में किसी समय जुलाई में शुरू की जाएगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










