
कराची यूनिवर्सिटी में मौजूद हैं कई और महिला सुसाइड अटैकर्स! जानें चीनी प्रोफेसर पर हमले की पूरी क्रोनोलॉजी
AajTak
पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई थी. यह धमाका यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस संस्थान के पास एक वैन में हुआ था. इस हमले में चीन के प्रोफेसरों की भी मौत हो गई थी.
कराची यूनिवर्सिटी में आत्मघाती हमले की जांच कर रहे पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के स्लीपर सेल में और भी महिला फिदायीन हमलावरों की मौजूदगी से इनकार नहीं किया है. पुलिस ने गुरुवार को आत्मघाती हमलावर के पति को हिरासत में लिया. इस दौरान उसने दावा किया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी. पता चला है कि महिला 60 बिलियन डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की विरोधी थी.
चीन के तीन प्रोफेसर की हो गई थी मौत
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की बुर्का पहनी महिला ने मंगलवार को आत्मघाती हमला किया गया था. इस धमाके में तीन चीनी प्रोफेसर्स की मौत हो गई थी. घटना के बाद प्रतिबंधित BLA ने सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी ली थी और घोषणा की कि हमलावर महिला थी और उसका नाम शैरी बलूच था. शैरी बलूचिस्तान के तुरबत में एक स्कूल में टीचर थी और उसके दो बच्चे भी थे.
पति के दावे पर जांच अधिकारी को आपत्ति
बलूचिस्तान के संसदीय सूचना सचिव बुशरा रिंद ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि हमलावर के पति हैबटन ने बताया है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज चल रहा था. उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ बलूचिस्तान के गुलिस्तान-ए-जौहर में रहती थी. वहीं, मामले की जांच में जुटे एक अधिकारी ने आत्मघाती हमलावर के मानसिक रूप से अस्थिर होने के दावों पर आपत्ति जताई.
मजीद ब्रिगेड से जुड़ी थी महिला हमलावर

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











