
एक्स वाइफ सुजैन के पापा के जन्मदिन में पहुंचे Hrithik Roshan, मुस्कुराते हुए दिया पोज
AajTak
ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ के जन्मदिन में शामिल हुए जहां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आ रही हैं. तस्वीरों में ऋतिक रोशन अपने ससुर के साथ मुस्कुराकर पोज देते नजर आ रहे हैं.
तलाक होने के बाद ज्यादातर पति-पत्नि एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं. साथ ही परिवार से भी रिश्ते-नाते तोड़ देते हैं, लेकिन एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है. दोनों कई बार वेकेशन पर साथ में स्पॉट किए गए हैं. यहां तक की ऋतिक का सुजैन के पिता संजय खान के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












