
अवॉर्ड नहीं मिलने पर बाथरूम में जाकर फूट-फूट कर रोईं थी Rubina Dilaik
AajTak
रुबीना दिलैक ने बताया कि वे एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान किस कदर मायूस हो गई थीं. अवॉर्ड नहीं मिलने पर रुबीना फंक्शन से उठकर बाथरूम में जाकर फूट-फूट कर रोई थीं.
टेलीविजन इंडस्ट्री में आज रुबीना दिलैक ने अपनी अलग पहचान बना ली है. इस छोटी बहू की गिनती टीवी के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. हालांकि रुबीना की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब वे एक अवॉर्ड न मिलने पर काफी मायूस हो गई थीं. रुबीना ने बताया कि जब उनका नाम नहीं लिया गया, तो वे अपना इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाईं और दौड़ते हुए वॉशरूम गईं और फूट-फूट कर रोने लगी थीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












