
अमेरिका के विरोध के बावजूद भारत आया चीन के साथ, ग्लोबल टाइम्स ने की तारीफ
AajTak
चीन और भारत के बीच भले ही सीमा विवाद को लेकर संघर्ष चल रहा हो लेकिन कई मोर्चों पर चीन और भारत साथ भी खडे़ दिखाई दिए हैं. हाल ही में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीओपी-26 में भारत और चीन ने एकजुटता दिखाई थी जिसके चलते कई पश्चिमी देश काफी नाराज भी हुए थे. वही अब भारत चीन को एक और मुद्दे पर समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहा है.
चीन और भारत के बीच भले ही सीमा विवाद को लेकर संघर्ष चल रहा हो लेकिन कई मोर्चों पर चीन और भारत साथ भी खडे़ दिखाई दिए हैं. हाल ही में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीओपी-26 में भारत और चीन ने एकजुटता दिखाई थी जिसके चलते कई पश्चिमी देश काफी नाराज भी हुए थे. वहीं, अब भारत चीन को एक और मुद्दे पर समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहा है. भारत, रूस और चीन के विदेशी मंत्रियों की 18वीं बैठक पिछले हफ्ते वीडियो लिंक के जरिए हुई है और इस मीटिंग में भारत और रूस ने चीन को सपोर्ट किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











