
अनुष्का रंजन के संगीत में आलिया भट्ट ने अपने डांस से मचाया धमाल, 'छलका छलका रे' पर लगाये ठुमके
AajTak
अनुष्का के संगीत पर आलिया ने रानी मुखर्जी के गाने 'छलका छलका रे' पर जबरदस्त डांस किया. स्टेज पर आलिया का साथ देने के लिये वाणी कपूर और आकांक्षा रंजन समेत कई दोस्त थे. अनुष्का के संगीत पर सभी सहेलियों ने अपने डांस से संमा बांध दिया.
आलिया भट्ट के किसी दोस्त की शादी हो और वो वहां न हो, ऐसा हो सकता है क्या? अकसर ही आलिया को उनके दोस्तों की शादी में जमकर डांस और मस्ती करते देखा जाता है. वेडिंग सीजन में 'राजी' एक्ट्रेस की दोस्त अनुष्का रंजन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और आलिया की मौजूदगी ने शादी की रौनक बढ़ा दी है. अनुष्का रंजन के संगीत पर आलिया भट्ट ने रानी मुखर्जी के गाने पर खूब ठुमके लगाये.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












